अंकल सेम की दुनिया 22
२० अप्रैल बालिका रेप दिल्ली में एक पांच साल की बच्ची से रेप हुआ। आरोपी उसे मरा छोडकर भागा उसके मुंह में बोतल और लोहे का टुकडा ठूंस दिया। कुछ दिन पूर्व दिल्ली में दामिनी के साथ बर्बरता हुई ही थी। दामिनी के बाद तो लगता है कि देश में महिलाओं पर जुल्म का अंवार टूट पड़ा हो। अखबार हो या टीवी चैनल उन पर इस प्रकार की घटनाओं की भरमार है। ऐसा लगता है कि बेटियों को डसने के लिए सब ओर विशेष नाग बैठे है। वे अवसर की तलाश में है। जब मौका मिले तब सामने पड़ी युवती को डस लें। बहशियत इतनी बढ़ी की पांच साल की बच्ची तक सुरक्षित नहीं है। समझ में नहीं आता क्या होगा इस विषैले नागों से निपटने के लिए अब क्या हमे फिर विष कन्यायें बनानी पड़ेगी। वासना , सैक्स दिमाग में छिपा विकार है। कब ,किसके दिमाग में उभरे पता नहीं। हमारें यहां शक्ति सम्पन्न व्यक्ति राजा महाराजा इस बीमारी का शिकार रहे है और उनसे लडऩे के लिए...ने विष कन्याओं को जन्म दिया। बचपन में ही बहुत खूबसूरत कन्याओं को चुना जाता और उन्हें वासना के मूर्ख राजा महाराजाओं से लडऩे के लिए तैयार किया जाता। उन्हें थोड़ी थोड़ी विष की खुराक देनी ...